Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaपूजा की उपलब्धि युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणादायी : कंवल चौधरी

पूजा की उपलब्धि युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणादायी : कंवल चौधरी

फतेहाबाद, 30 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  एशियन गेम्स-2026 में फतेहाबाद जिले के गांव बोस्ती की बेटी पूजा सिंह ने महिला हाई जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। पूजा सिंह ने 1.84 मीटर की ऊंचाई पार कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने उन्हें व उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
कंवल चौधरी ने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना पूजा सिंह की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। फतेहाबाद जिले के लिए यह बेहद गर्व और खुशी का अवसर है कि यहां की बेटी ने एशियन गेम्स जैसे बड़े खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदक हासिल किया है।
कंवल चौधरी ने कहा कि हरियाणा की धरती ने देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं और प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में लगातार अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। अब फतेहाबाद की बेटी पूजा सिंह ने भी एशियन गेम्स में पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments