Thursday, October 1, 2026
HomeHaryanaराजकीय आई.टी.आई. पिहोवा में 6 अक्टूबर को होगा जॉब मेला का आयोजन

राजकीय आई.टी.आई. पिहोवा में 6 अक्टूबर को होगा जॉब मेला का आयोजन

पिहोवा, 01 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहोवा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि राजकीय आईटीआई पिहोवा में 6 अक्टूबर 2026 को जॉब मेला/कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब मेला में मैसर्ज महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड व मैसर्ज अरिष्ट स्पिनिंग मिल्स भाग लेंगी व मौके पर ही छात्रों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। इस जॉब मेले में सभी व्यवसायों के पास आउट छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकेंगे। उन्होंने इच्छुक छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मूल शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज लेकर 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे राजकीय आईटीआई पिहोवा में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments