Thursday, October 1, 2026
HomeHaryanaरतिया में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी...

रतिया में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी काबू; कार सहित दो देशी पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद

 

रतिया, 01 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  अवैध हथियार रखने वालों तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रतिया क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से दो देशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस तथा एक Hyundai i10 कार बरामद की है। दोनों मामलों में थाना शहर रतिया में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

डीएसपी रतिया श्री कुलवंत सिंह ने बताया कि पहली कार्रवाई सीआईए रतिया पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम टोहाना रोड बाईपास स्थित घग्घर नदी के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान बुढलाडा रोड की ओर से एक कार आती दिखाई दी। चालक पुलिस वाहन को देखकर अचानक कार को तेज गति से टोहाना बाईपास की ओर मोड़ने लगा, लेकिन इसी दौरान कार बंद हो गई। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने चालक को काबू कर उसकी नियमानुसार तलाशी ली।

आरोपी की पहचान बब्बू उर्फ पोपल पुत्र गोरा सिंह, निवासी वार्ड नंबर 4, पुरानी गौशाला मोहल्ला, रतिया के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से 32 बोर का एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल की मैगजीन की जांच करने पर उसमें चार जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने मौके से Hyundai i10 कार नंबर HR10R-9989 को भी कब्जे में लिया। इस संबंध में थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 208, दिनांक 29.09.2026, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बब्बू उर्फ पोपल के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में 21 अभियोग

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी बब्बू उर्फ पोपल के खिलाफ थाना शहर रतिया में कुल 21 अभियोग दर्ज हैं:

1. अभियोग संख्या 205, दिनांक 27.09.2026, धारा 109(1), 111(3), 61(2), 3(5) BNS, थाना शहर रतिया।
2. अभियोग संख्या 199, दिनांक 23.09.2026, धारा 21B/27A/61/85 NDPS Act, थाना शहर रतिया।
3. अभियोग संख्या 207, दिनांक 29.09.2026, धारा 25/54/59 Arms Act, थाना शहर रतिया।
4. अभियोग संख्या 208, दिनांक 29.09.2026, धारा 25/54/59 Arms Act, थाना शहर रतिया।
5. अभियोग संख्या 156, दिनांक 06.07.2026, धारा 109(1), 115(2), 118(1), 126(2), 351(3), 3(5) BNS, थाना शहर रतिया।
6. अभियोग संख्या 249, दिनांक 11.10.2025, धारा 115(2), 118(1), 126(2), 190, 191(3), 151(2) BNS, थाना शहर रतिया।
7. अभियोग संख्या 42, दिनांक 18.02.2025, धारा 191(2), 191(3), 115(2), 126(2), 351(3) BNS, थाना शहर रतिया।
8. अभियोग संख्या 18, दिनांक 18.01.2025, धारा 111(2)(a), 115(2), 134, 190, 191(2) BNS, थाना शहर रतिया।
9. अभियोग संख्या 235, दिनांक 04.08.2023, धारा 174A IPC, थाना शहर रतिया।
10. अभियोग संख्या 286, दिनांक 30.08.2022, धारा 323, 341, 506, 34 IPC, थाना शहर रतिया।
11. अभियोग संख्या 159, दिनांक 17.05.2022, धारा 147, 149, 323, 341, 427, 452, 506 IPC, थाना शहर रतिया।
12. अभियोग संख्या 161, दिनांक 18.05.2022, धारा 148, 149, 323, 302 IPC, थाना शहर रतिया।
13. अभियोग संख्या 56, दिनांक 15.02.2022, धारा 148, 149, 323, 341, 384, 506 IPC, थाना शहर रतिया।
14. अभियोग संख्या 230, दिनांक 15.09.2021, धारा 147, 149, 323, 506 IPC, थाना शहर रतिया।
15. अभियोग संख्या 225, दिनांक 12.09.2021, धारा 148, 149, 323, 324 IPC, थाना शहर रतिया।
16. अभियोग संख्या 216, दिनांक 31.08.2021, धारा 323, 341, 506, 34 IPC, थाना शहर रतिया।
17. अभियोग संख्या 173, दिनांक 19.07.2021, धारा 147, 149, 323, 325, 452, 506 IPC, थाना शहर रतिया।
18. अभियोग संख्या 45, दिनांक 27.02.2021, धारा 147, 149, 427, 506 IPC, थाना शहर रतिया।
19. अभियोग संख्या 28, दिनांक 07.02.2021, धारा 323, 325, 341, 506 IPC, थाना शहर रतिया।
20. अभियोग संख्या 164, दिनांक 18.07.2020, धारा 147, 148, 149, 323, 341, 506 IPC एवं 25/54/59 Arms Act, थाना शहर रतिया।
21. अभियोग संख्या 327, दिनांक 16.11.2019, धारा 148, 149, 323, 325 IPC, थाना शहर रतिया।

*दूसरी कार्रवाई में .315 बोर का देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद*

डीएसपी रतिया ने बताया कि दूसरी कार्रवाई थाना शहर रतिया पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम फतेहाबाद रोड स्थित सुखमणी नहर ब्रांच की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस वाहन को देखकर पेड़ की आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसकी नियमानुसार तलाशी ली गई।

आरोपी की पहचान नितिश पुत्र निरु कुमार, निवासी वार्ड नंबर 12, अरोड़ा कॉलोनी, रतिया के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी काली जींस की जेब से 315 बोर का एक देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 207, दिनांक 29.09.2026, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नितिश के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में 8 अभियोग

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी नितिश के खिलाफ कुल 8 अभियोग दर्ज हैं:

1. मु.नं. 176, दिनांक 25.07.2025, धारा 216 NDPS Act, थाना शहर रतिया।
2. मु.नं. 205, दिनांक 27.09.2026, धारा 109(1), 111(3), 3(5) BNS, थाना शहर रतिया।
3. मु.नं. 271, दिनांक 12.11.2025, धारा 111(3), 115(2), 117(2), 126(2), 3(5) BNS, थाना शहर रतिया।
4. मु.नं. 42, दिनांक 22.02.2024, धारा 147/148/149/427/452 भादंसं, थाना शहर रतिया।
5. मु.नं. 43, दिनांक 22.02.2024, धारा 147/149/294/384/427/452 भादंसं, थाना शहर रतिया।
6. मु.नं. 41, दिनांक 22.02.2024, धारा 147/148/149/323/324/379-B/384 भादंसं, थाना शहर रतिया।
7. मु.नं. 74, दिनांक 13.04.2025, धारा 115(2), 126(2), 190, 191(2), 351(2) BNS, थाना शहर रतिया।
8. मु.नं. 207, दिनांक 29.09.2026, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना शहर रतिया।

डीएसपी रतिया श्री कुलवंत सिंह ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर बरामद हथियारों के स्रोत, उन्हें उपलब्ध करवाने वाले व्यक्तियों तथा इनके संभावित इस्तेमाल के संबंध में जांच की जा रही है। मामलों में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments