Sunday, October 11, 2026
HomePatialaखेडां वतन पंजाब दियां सीजन-4 में जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले आयोजित

खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-4 में जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले आयोजित

पटियाला, 3 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में और जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल के समन्वय से पोलो ग्राउंड पटियाला में जिला स्तरीय लड़के एवं लड़कियों के बास्केटबॉल मुकाबले करवाए गए।

बास्केटबॉल टूर्नामेंट के कन्वीनर एवं कोच रमनीक आहूजा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। आज हुए मुकाबलों में अंडर-21 लड़कों का फाइनल मुकाबला पीआईएस पोलो और पोलो-ए क्लब के बीच खेला गया।

इस मुकाबले में पीआईएस पोलो ने पहला स्थान, पोलो-ए क्लब ने दूसरा स्थान और मल्टीपरपज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर कोच गुरमीत सिंह, कोच जसप्रीत कौर, कोच गुरशरण सिंह, कोच बजरंग, कोच रजनीश, इंदू बाला, अमनदीप कौर, वरिंदर कौर, लखविंदर कौर, परमजीत कौर, हरीश सिंह रावत, गुरप्रीत सिंह बाजवा तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments