Sunday, October 11, 2026
HomeNationalकैप्टन समित मच्छार की हिम्मत को सलाम, विक्रमजीत साहनी ने किया 25...

कैप्टन समित मच्छार की हिम्मत को सलाम, विक्रमजीत साहनी ने किया 25 लाख के पुरस्कार का ऐलान

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने कॉकपिट में हुई गंभीर घटना के दौरान घायल होने के बावजूद विमान को बड़े हादसे से बचाने वाले कैप्टन समित मच्छार की बहादुरी को सम्मानित करने के लिए 25 लाख रुपये के ‘समित मच्छर बहादुरी पुरस्कार’ का ऐलान किया है।

साहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि बहादुरी भरा कार्य आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि सन फाउंडेशन की ओर से कैप्टन समित मच्छर के नाम पर 25 लाख रुपये का बहादुरी पुरस्कार शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जान को खतरे वाली स्थिति में कॉकपिट में हुए हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छर ने हौसला नहीं छोड़ा और विमान में सवार लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

साहनी ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कैप्टन समित मच्छर को अशोक चक्र और राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार के लिए विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कैप्टन मच्छर की हिम्मत युवाओं को साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन की रक्षा के लिए प्रेरित करेगी।

परिवार ने जताया गर्व: कैप्टन समित मच्छार की बहादुरी के बाद राजकोट में उनके परिवार ने भी गर्व व्यक्त किया है। कैप्टन के चचेरे भाई पुलकित मच्छर ने बताया कि परिवार, समुदाय और पूरा देश उनकी हिम्मत पर गर्व करता है।

उन्होंने कैप्टन की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल सीधे तौर पर बातचीत की अनुमति नहीं है। परिवार से हुई बातचीत से पता चला है कि कैप्टन मच्छर रिकवरी के चरण में हैं। परिवार और देशवासी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में हुई थी घटना: 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान कॉकपिट में सुरक्षा संबंधी गंभीर घटना हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, ओमानी सह-पायलट द्वारा कमांडर पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद विमान तेजी से नीचे आया और करीब दो मिनट में लगभग 16,000 फीट की ऊंचाई गंवा बैठा।

इस दौरान हाईजैकिंग से संबंधित आपातकालीन संकेत भी भेजा गया। गंभीर चोटें लगने के बावजूद कैप्टन समित मच्छर ने हमलावर का मुकाबला किया। फ्लाइट क्रू और यात्रियों की मदद से हमलावर को काबू किया गया और विमान पर दोबारा नियंत्रण कायम किया गया।

इसके बाद विमान की सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार सभी 180 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments