Sunday, October 11, 2026
HomePatiala3100 खेल मैदान, नशों के खिलाफ बड़ा हथियार: चेयरमैन तेजिंदर मेहता

3100 खेल मैदान, नशों के खिलाफ बड़ा हथियार: चेयरमैन तेजिंदर मेहता

खेडां वतन पंजाब दीयां के तहत जिला स्तरीय तलवारबाजी टूर्नामेंट के विजेताओं को बांटे पुरस्कार
पटियाला, 04 अक्टूबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): जिला योजना कमेटी के चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का राज्य के गांवों में 3100 खेल मैदानों का प्रोजेक्ट नशों के खिलाफ बड़ा हथियार है। वह खेडां वतन पंजाब दीयां के तहत करवाए गए जिला स्तरीय तलवारबाजी टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पीएसपीसीएल के खेल अधिकारी अमरिंदर सिंह विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए।
चेयरमैन मेहता ने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने का सबसे प्रभावशाली तरीका उन्हें खेलों से जोड़ना है। गांवों में खेल मैदान बनने से युवाओं को अपने नजदीक ही खेलने और अपनी प्रतिभा निखारने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत उसे अवसर और सही मंच देने की है। खेल युवाओं में अनुशासन और मेहनत की भावना पैदा करने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें जिंदगी में चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलां वतन पंजाब दियां जैसे मुकाबलों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है। उन्होंने तलवारबाजी में खिलाड़ियों की बढ़ रही रुचि को उत्साहजनक बताते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
टूर्नामेंट में अंडर-17 लड़कियों के सेबर मुकाबले में नव्या ने पहला, सुजैन ने दूसरा, ऐकनूर कौर ने तीसरा और लवप्रीत कौर ने चौथा स्थान हासिल किया। ईपी मुकाबले में हरयश प्रतीक कौर ने पहला, इशिका ने दूसरा और हरनूप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। फोइल मुकाबले में कीर्तिका बेलवाल ने पहला, जपलीन कौर ने दूसरा और निहारिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 लड़कों के सेबर मुकाबले में गुरकीरत सिंह ने पहला, रोहनप्रीत सिंह ने दूसरा, युवराज सिंह ने तीसरा और पार्थ जग्गी ने चौथा स्थान हासिल किया। अंडर-21 लड़कियों के सेबर मुकाबले में मिलनप्रीत कौर ने पहला, पलक ने दूसरा, अवरीन कौर बैंस ने तीसरा और जपनीत कौर ने चौथा स्थान हासिल किया।
इस मौके फेंसिंग कोच अर्जुन, उदयवीर सिंह, अमित शर्मा, कीर्ति, वैरागी वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन जगदीश सिंह बावा, धर्मिंदर सराओ, गौरव छाबड़ा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments