Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaअनुभव केंद्र में प्रदेश स्तरीय सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम भव्य स्तर...

अनुभव केंद्र में प्रदेश स्तरीय सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम भव्य स्तर पर होगा आयोजित : विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 4 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा का कार्यक्रम भव्य और विशाल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध महाभारत अनुभव केंद्र में 7 अक्टूबर को होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा रविवार को महाभारत अनुभव केंद्र में आयोजित अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्षा रमेश सैनी, वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर भी मौजूद रहे। इसके बाद उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर परिसर में कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र धर्मक्षेत्र की पहचान से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। महाभारत अनुभव केंद्र में पहले से ही अत्याधुनिक तकनीक और लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था है, ऐसे में इस यात्रा के संदेश को भी उसी तकनीक के माध्यम से प्रभावी ढंग से दिखाया जाएगा।

उन्होंने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता प्रबंध पुलिस विभाग को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। महाभारत अनुभव केंद्र के आसपास के क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। आम लोगों के लिए अलग से पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की तैनाती भी रहेगी। उन्होंने मुख्य मंच, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश और निकास द्वार, वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पेयजल, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को युवाओं तक पहुंचाना है और कुरुक्षेत्र जैसे धर्मक्षेत्र से इसका संदेश पूरे देश में जाना चाहिए।

देश में सबसे टॉप कार्यक्रम हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होगा आयोजित : सुभाष सुधा

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ-साथ देशभर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कुरुक्षेत्र में हरियाणा प्रदेश का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम देशभर में होने वाले अन्य राज्यों से टॉप रहेगा। इस कार्यक्रम में जिला की सभी विधानसभाओं से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश के कोने-कोने से प्रदेशवासी शिरकत करेंगे।

इस मौके पर एडीसी पंकज सेतिया, एसडीएम अमन कुमार, नगराधीश आशीष कुमार, जीएम रोडवेज समिंद्र सिंह, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments