Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaसेवा पखवाड़ा के तहत अभिमन्युपुर स्टेडियम में स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन

सेवा पखवाड़ा के तहत अभिमन्युपुर स्टेडियम में स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन

कुरुक्षेत्र, 6 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  मेरा युवा भारत कुरुक्षेत्र की उप निदेशक सुरमयी शर्मा के निर्देशन में सेवा पखवाड़े के तहत पिपली ब्लॉक के अभिमन्युपुर स्टेडियम में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस स्वच्छता ड्राइव में नवरंग युवा मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। इस दौरान युवा मंडल के सदस्यों ने स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविकाओं हिमांशी और किरण द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नव रंग युवा मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments