कुरुक्षेत्र, 7 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): सेवा पखवाड़ा के तहत युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत कुरुक्षेत्र द्वारा अनाज मंडी, कुरुक्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का आयोजन उप निदेशक सुरमयी के निर्देशन में माय भारत व अर्थ रिवाइवल इनिशिएटिव वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से किया गया। अभियान का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दविंदर के मार्गदर्शन में किया गया।
स्वच्छता अभियान के दौरान युवाओं ने अनाज मंडी के पास के क्षेत्र में पर स्वच्छता गतिविधि संचालित कीं। युवाओं ने श्रमदान करते हुए कूड़ा एकत्र किया तथा लोगों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। युवाओं ने आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

माय भारत कुरुक्षेत्र के स्वयंसेवक देवेंद्र ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता अभियान को जन-अभियान का स्वरूप दिया जा सकता है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस पहल के माध्यम से माय भारत कुरुक्षेत्र ने युवाओं की ऊर्जा एवं सामाजिक चेतना को सकारात्मक दिशा देते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया।





