Sunday, October 11, 2026
HomePatialaश्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए विधायक कोहली ने तीर्थ...

श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए विधायक कोहली ने तीर्थ यात्रा बस रवाना की

पटियाला, 7 अक्टूबर 2026 (जगजीत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पटियाला से श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए ले जाने वाली बस को आज विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने परशुराम चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वार्ड नंबर 48 के एमसी राजेश कुमार (राजू साहनी) भी मौजूद रहे।

विधायक कोहली ने कहा कि तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई यह बस श्रद्धालुओं को खाटू श्याम और सालासर बालाजी के धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा से संबंधित पूरा खर्च पंजाब सरकार द्वारा किया जा रहा है और श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की कोई राशि नहीं ली जा रही।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन कर चुके हैं और लगातार लोग इस यात्रा का लाभ लेने के लिए अपने क्षेत्र के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं।

बस रवाना होने के अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और विधायक अजीतपाल सिंह कोहली का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से लोगों को देश के विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सुखद अवसर मिल रहा है। विधायक कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार लोगों की भलाई और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम कर रही है।

अंत में विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने यात्रा पर रवाना हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा सुखद एवं मंगलमय होने की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी पंजाब सरकार की इस पहल के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments