Saturday, October 10, 2026
HomeHaryana‘कोई भी योग्य मतदाता न छूटे’: लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर...

‘कोई भी योग्य मतदाता न छूटे’: लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर जोर

हरियाणा , 10 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा में एस.आई.आर के तहत प्राप्त नोटिसों और सुनवाई से संबंधित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि ‘कोई भी योग्य मतदाता न छूटे’। पिछले 7 से 9 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में लगाए गए विशेष शिविरों और घर-घर सर्वेक्षण के दौरान 88,735 लंबित मामलों की सुनवाई की गई।

चुनाव आयोग द्वारा मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुनवाई से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा किया जाए। ऐसे मामलों की प्रभावी निगरानी की जाए और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी योग्य मतदाता को बिना वजह परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रदेश में मतदाता सूचियों से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राजनीतिक दलों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के तहत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सूचियां संबंधित राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई हैं।

वर्तमान में प्रदेश में सुनवाई से संबंधित कुल 2,54,438 मामले लंबित हैं, जिनका निपटारा 28 अक्टूबर, 2026 तक किया जाना है।

ऐसे में मतदाताओं से अपील की गई है कि जिन मतदाताओं ने अभी तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे अपने दस्तावेज संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जल्द से जल्द जमा करवाएं, ताकि सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवंबर, 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments