एंटरटेनमेंट, 21 अक्टूबर 2026 (जगजीत सिंह): नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में आ गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के एक दिन से भी कम समय में देशभर में 4.88 करोड़ रुपये की कमाई होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 85 हजार टिकट बिक चुके हैं।
दिल्ली-एन.सी.आर. में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां 18,674 टिकटों से 1.42 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं, मुंबई में 14,823 टिकटों की बिक्री से 1.01 करोड़ रुपये जुटाए गए। फिल्म के हिंदी संस्करण की एडवांस बुकिंग से सबसे ज्यादा कमाई हुई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की बुकिंग मंगलवार को शुरू हुई। शुरुआती धीमी रफ्तार के बाद अब कई शहरों में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ऐसे में रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग के 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में आ गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के एक दिन से भी कम समय में देशभर में 4.88 करोड़ रुपये की कमाई होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 85 हजार टिकट बिक चुके हैं।
दिल्ली-एनसीआर में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां 18,674 टिकटों से 1.42 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं, मुंबई में 14,823 टिकटों की बिक्री से 1.01 करोड़ रुपये जुटाए गए। फिल्म के हिंदी संस्करण की एडवांस बुकिंग से सबसे ज्यादा कमाई हुई है।