Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में...

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन किया। इस गौशाला में गायों की सुविधा, देखभाल और आराम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में जन्मी एक नन्ही गाय का नामकरण भी किया। उन्होंने प्यार से उसका नाम ‘गौरी’ रखा। इस नामकरण के साथ कार्यक्रम का माहौल आपसी स्नेह और खुशी से भर गया।

लोक भवन में गौशाला का निर्माण गायों की उचित देखभाल और उनके लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री विजय कुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत सहित हरियाणा लोक भवन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments