Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaसत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर शांति निकेतन स्कूल में सतर्कता जागरूकता...

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर शांति निकेतन स्कूल में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फतेहाबाद, 24 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सैकेंड़री स्कूल, ढिंगसरा के प्रांगण में युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों तथा भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के रीजनल ऑफिस चंडीगढ़ से डीजीएम श्री सुबोध शर्मा, विजिलेंस ऑफिसर श्री देवांग के. वोरा, डिप्टी मैनेजर श्री वरुण शर्मा तथा बीओ फतेहाबाद से श्री प्रवीण जाखड़, सुश्री वंदना बूरा, सुश्री आंचल भारती, श्री सौरभ बिश्नोई, श्री निशांत अरोड़ा एवं श्री राजकुमार ने भाग लिया। वहीं शिक्षाविद् श्री सर्वजीत मान, सरपंच श्री सुभाष मूण्ड, श्री मनोज बैनीवाल एवं श्री भूपेंद्र गोदारा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी अतिथियों ने अपने विचारों के माध्यम से ईमानदारी और नैतिक जिम्मेदारी को जीवन एवं कार्यशैली का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई तथा स्कूल में स्वागत गीत, क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं और प्रतिभागी टीम को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार व प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के रीजनल ऑफिस चंडीगढ़ से डीजीएम श्री सुबोध शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी कंपनी द्वारा 26 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम की मुख्य थीम ’’‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’’’ है। इसका उद्देश्य समाज में ईमानदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता की भावना को मजबूत करना तथा भ्रष्टाचार जैसी बुराई के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करे।


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण केवल कानूनों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के नैतिक आचरण, जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से संभव है। विद्यार्थियों को भी जीवन में सत्यनिष्ठा अपनाने, गलत कार्यों से दूर रहने तथा देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने की आदत ही बड़े सामाजिक बदलाव की नींव रखती है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रणसिंह जी रेपस्वाल एवं डायरेक्टर श्री विजय सिंह बाघेला ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और ईमानदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन में अपनाया जाने वाला ऐसा मूल्य है, जो व्यक्ति, संस्थान और राष्ट्र को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाता है। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को ईमानदारी को अपनी कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments