Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaगुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने जीती 49वें युवा महोत्सव की ओवरऑल ट्रॉफी,...

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने जीती 49वें युवा महोत्सव की ओवरऑल ट्रॉफी, डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज रहा उपविजेता

कुरुक्षेत्र, 26 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में डीएवी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित 49वें युवा महोत्सव में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि डीएवी गर्ल्स कॉलेज उपविजेता रहा। समापन समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा मुख्य अतिथि और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अंकश्वर प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

महोत्सव के अंतिम दिन ‘झंकार’ मंच पर पश्चिमी गायन, वाद्य संगीत और समूह गायन की प्रस्तुतियां हुईं। वहीं, हरियाणवी भाषा में प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों और स्किट के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया गया। डीएवी कॉलेज, सढौरा की टीम ने ‘यमराज के दरबार’ विषय पर प्रस्तुति दी, जबकि गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने हरियाणवी गीत परंपरा के संरक्षण का संदेश दिया। ‘रस्म-रिवाज’ श्रेणी में राजकीय कॉलेज, रादौर की टीम ने ‘सांझी’ की पारंपरिक लोककला को प्रदर्शित किया।

भारतीय ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने पहला और डीएवी कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि राजेश सपरा ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने तथा भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. सुरिंदर कौर ने अतिथियों का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments