Wednesday, November 4, 2026
HomeEntertainment‘अक्का’ से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान मजबूत करेंगी कीर्ति सुरेश, 30...

‘अक्का’ से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान मजबूत करेंगी कीर्ति सुरेश, 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

मुंबई, 27 अक्टूबर, 2027 (जगजीत सिंह): राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपनी आगामी सीरीज ‘अक्का’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह राधिका आप्टे के साथ नजर आएंगी। इसका निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है और निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने किया है। सीरीज 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।

पीटीआई से बातचीत में कीर्ति ने कहा कि वह हिंदी सिनेमा में काम करना चाहती थीं, लेकिन जल्दबाजी में फिल्में चुनने के बजाय अपनी पसंद के किरदारों पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि ‘अक्का’ के अलावा वह वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ से हिंदी सिनेमा में कदम रख चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘रफ्तार’ में भी काम किया है।

‘अक्का’ की कहानी 1980 के दशक के एक काल्पनिक राज्य पेरनुरु की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां महिलाओं का दबदबा है। कहानी भवानी (कीर्ति सुरेश) और रुद्रा (राधिका आप्टे) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों शक्तिशाली महिलाओं की अलग-अलग विचारधाराएं और आपसी दुश्मनी राज्य की सत्ता के समीकरणों को प्रभावित करती हैं। सीरीज में तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, अंशुमान पुष्कर और मोनिका पंवार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कीर्ति के अनुसार, निर्देशक ने उनकी तमिल फिल्म ‘सानी कायिधम’ में उनके मजबूत और निडर किरदार को देखने के बाद उन्हें ‘अक्का’ के लिए चुना था। अभिनेत्री का कहना है कि वह हिंदी सिनेमा में किसी दौड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपनी पसंद के प्रोजेक्ट्स के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments