Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaजनादेश का सम्मान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना जरूरी :...

जनादेश का सम्मान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना जरूरी : जगदीश चोपड़ा

फतेहाबाद, 28 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर रविंदर बलियाला, जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा और अभियान संयोजक बलदेव ग्रोहा ने लोकतंत्र की मजबूती, जनादेश के सम्मान तथा संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है। चुनाव जीतने पर लोकतंत्र की जीत का दावा करना और हारने पर चुनाव आयोग तथा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा, अराजकता फैलाना या संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के पास जनहित से जुड़े मुद्दों का अभाव है और वह बच्चों व युवाओं के कंधों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, त्रिपुरा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में चुनावी चुनौतियों का सामना कर रही कांग्रेस को अपनी राजनीतिक स्थिति और हार के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता के फैसले को स्वीकार करना और संवैधानिक परंपराओं का पालन करना आवश्यक है।
अभियान के संयोजक बलदेव ग्रोहा ने कहा कि विपक्ष को निराधार आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान और जनादेश की स्वीकार्यता ही लोकतंत्र की असली ताकत है।


प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर रविंदर बलियाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और राजनीतिक स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और सैनिकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन उपलब्धियों को स्वीकार करने के बजाय नकारात्मक राजनीति और भ्रामक प्रचार का सहारा ले रही है।
कार्यक्रम का मंच संचालन विज्ञान सागर बाघला ने किया। जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा, राधाकृष्ण नारंग, जगजीत हुड्डा, उपाध्यक्ष इंद्र गावड़ी, मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, संदीप भोड़िया, संदीप तनेजा, शिव वधवा, प्रमोद बंसल, गुरचरण खोखर, सतपाल जिंदल, सतपाल सेठी,  अमृतपाल खुम्बर, सुखविंदर गोयल, दादू गर्ग, शाम कंबोज, अविनाश कंबोज, प्रवीण चंदेल, निर्मल धालीवाल, अमित सहारण और डॉ. सुनील इंदौरा सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, संस्थाओं के प्रमुख, प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments