नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2026 (छत्रपाल सिंह): जीमेल में बार-बार स्टोरेज फुल होने का अलर्ट आ रहा है, तो पुराने ईमेल के साथ गूगल डराईव और गूगल फ़ोटो की फाइलों की भी जांच करें। गूगल अकाउंट में मिलने वाली सामान्य 15GB मुफ्त स्टोरेज जीमेल, डराईव और फ़ोटो के बीच साझा होती है। इसलिए केवल ईमेल डिलीट करने से हमेशा पर्याप्त जगह खाली नहीं होती।
स्टोरेज खाली करने के 5 आसान तरीके
- बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल हटाएं: जीमेल के सर्च बार में लिखकर 10MB से बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल खोजें। गैरजरूरी संदेशों को हटाने से पहले जरूरी दस्तावेज सुरक्षित कर लें।
- प्रमोशनल ईमेल साफ करें: प्रमोशन टैब में पुराने ऑफर और विज्ञापन वाले गैरजरूरी ईमेल हटाएं। जरूरी बिल, टिकट और रसीदें डिलीट करने से बचें।
- Trash और Spam खाली करें: डिलीट किए गए ईमेल Trash में रह सकते हैं। जगह खाली करने के लिए Trash और स्पैम में मौजूद गैरजरूरी संदेशों को स्थायी रूप से हटाएं। ध्यान रखें कि स्थायी रूप से हटाए गए ईमेल वापस नहीं मिल सकते।
- गूगल ड्राइव की बड़ी फाइलें जांचें: गैरजरूरी वीडियो, PDF और अन्य बड़ी फाइलें हटाएं। इसके बाद ड्राइव का Trash भी खाली करें।
- गूगल फ़ोटो की समीक्षा करें: अनावश्यक फोटो और वीडियो हटाने से पहले उनका बैकअप जांच लें। गूगल One केस्टोरेज मैनेजर से यह भी पता लगाया जा सकता है कि किस सेवा में कितनी स्टोरेज इस्तेमाल हो रही है।
गूगल अकाउंट की स्टोरेज सीमा पूरी होने पर जीमेल में नए ईमेल भेजने और प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। फाइलें हटाने के बाद स्टोरेज अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है। इसलिए जरूरी डेटा का बैकअप लेकर ही स्थायी रूप से डिलीट करें।






