Wednesday, November 4, 2026
HomeTechnologiesकम खर्च में लाइव टीवी देखने का विकल्प, जानें दोनों प्लान की...

कम खर्च में लाइव टीवी देखने का विकल्प, जानें दोनों प्लान की कीमत और वैधता

नई दिल्ली, 02 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): टेलीकॉम और डिजिटल एंटरटेनमेंट के बढ़ते बाजार में रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए जियो होम टी.वी. के दो लॉन्ग-टर्म प्लान पेश किए हैं। इनकी कीमत ₹1,000 और ₹2,000 रखी गई है। कंपनी के अनुसार, दोनों प्लान में 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनल और 200 से ज्यादा HD चैनल देखने की सुविधा मिलती है।
₹1,000 वाला प्लान: इसकी वैधता 2 महीने है। इस हिसाब से इसका औसत मासिक खर्च ₹500 पड़ता है।
₹2,000 वाला प्लान: इसमें 5 महीने की वैधता मिलती है। यानी औसतन ₹400 प्रतिमाह खर्च आता है। लंबे समय तक टीवी देखने वाले ग्राहकों के लिए यह अपेक्षाकृत किफायती विकल्प है।
क्या मिलेंगी सुविधाएं?
जियो के अनुसार, जियो होम टी.वी. के माध्यम से विभिन्न भाषाओं में 1,000 से अधिक लाइव चैनल उपलब्ध हैं। इनमें 200 से ज्यादा HD चैनल शामिल हैं। कंपनी की आधिकारिक शर्तों के मुताबिक, सेवा के साथ Play, Pause, Rewind और Catch-Up TV जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। हालांकि, ये सुविधाएं चैनल और कंटेंट की उपलब्धता पर निर्भर करती हैं।
इस सेवा के लिए अलग सेट-टॉप बॉक्स उपलब्ध कराया जाता है। कंपनी के अनुसार, लाइव टीवी देखने के लिए अलग से JioFiber, Wi-Fi या ब्रॉडबैंड कनेक्शन होना अनिवार्य नहीं है।
इन प्लान्स के जरिए जियो पारंपरिक केबल और DTH सेवाओं के विकल्प के रूप में इंटरनेट आधारित टीवी मनोरंजन को बढ़ावा दे रही है। ग्राहक प्लान लेने से पहले सेट-टॉप बॉक्स, इंस्टॉलेशन और अन्य लागू शुल्क की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांच लें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments