Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा विभिन्न कल्याण बोर्डों के चेयरमैनों को नियुक्ति पत्र...

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा विभिन्न कल्याण बोर्डों के चेयरमैनों को नियुक्ति पत्र वितरित

संगरूर, 3 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण और उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत आज मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा विभिन्न कल्याण बोर्डों के चेयरमैनों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित अग्रवाल कल्याण बोर्ड, बैरागी कल्याण बोर्ड, बाजीगर एवं टपरीवास कल्याण बोर्ड, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड, दलित विकास बोर्ड, गुज्जर कल्याण बोर्ड, कंबोज कल्याण बोर्ड, कनौजिया कल्याण बोर्ड, मसीह कल्याण बोर्ड, पंजाब स्टेट मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड, प्रजापत समाज कल्याण बोर्ड, रामगढ़िया कल्याण बोर्ड, सैनी कल्याण बोर्ड और स्वर्णकार कल्याण बोर्ड के चेयरमैनों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
इसी प्रकार जिला स्तर पर अग्रवाल कल्याण बोर्ड, बाजीगर एवं टपरीवास कल्याण बोर्ड, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड, गुज्जर कल्याण बोर्ड, कंबोज कल्याण बोर्ड, कनौजिया कल्याण बोर्ड, खत्री अरोड़ा कल्याण बोर्ड, मसीह कल्याण बोर्ड, पंजाब स्टेट मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड, रामगढ़िया कल्याण बोर्ड, सैन समाज कल्याण बोर्ड और सैनी कल्याण बोर्ड के चेयरमैनों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग को उचित मान-सम्मान और प्रतिनिधित्व देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान एवं कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण बोर्डों के चेयरमैन अपने-अपने वर्गों की आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने नवनियुक्त चेयरमैनों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भावना से करने की अपील करते हुए कहा कि वे लोगों के साथ सीधा संपर्क बनाए रखें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी सुखसागर सिंह सहित विभिन्न बोर्डों के बड़ी संख्या में चेयरमैन उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments