Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaआयुष विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थलों पर योग सत्र व नि:शुल्क...

आयुष विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थलों पर योग सत्र व नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, लोगों ने उठाया लाभ


कुरुक्षेत्र, 3 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): महानिदेशक आयुष हरियाणा के दिशा निर्देश में एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जिले में आमजन के स्वास्थ्य संवर्धन एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इसी कड़ी में डाइट पलवल कुरुक्षेत्र में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें योग विशेषज्ञ मंजीत ढुल द्वारा संभागियों को योगाभ्यास कराया गया तथा निरोग रहने के लिए दैनिक जीवन में योग को अपनाने की सीख दी गई।
एलएनजेपी नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में डॉ. शुभम जगलान (होम्योपैथी) के मार्गदर्शन में ‘संजीवनी योग सत्र’ का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों व आमजन को प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त गांव मुर्तजापुर के रामपुरा डेरा में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं औषधियाँ वितरित की गईं।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग कुरुक्षेत्र प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और योग-आयुर्वेद का संदेश पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ऐसे चिकित्सा शिविरों व नियमित योग सत्रों के माध्यम से जहां एक ओर लोगों को असाध्य रोगों से बचाव की जानकारी मिलती है, वहीं दूसरी ओर योग और प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाकर लोग शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बन रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments