कुरुक्षेत्र, 3 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): लोकसभा सचिवालय और संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में संसद भवन परिसर के संविधान सदन (सेंट्रल हॉल) में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती पर नो योर लीडर कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश भर से चुने गए युवाओं ने राष्ट्रीय नेताओं को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस गौरवमयी अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सहित देश के कई शीर्ष नेता से युवाओं ने उनके जीवन, उनके संघर्ष, विचारों, योगदान एवं आदर्शों से परिचित हुए। युवाओं ने विभिन्न महान नेताओं के व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली। हरियाणा प्रदेश से लाडवा खंड के शुभम ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
उप निदेशक सुरमयी ने कहा कि माय भारत कुरुक्षेत्र द्वारा पूर्व में आयोजित विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में शुभम ने कुरुक्षेत्र जिले में प्रथम व राज्य स्तरीय कार्यक्रम में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। शुभम विभिन्न कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करता है। इस कार्यक्रम में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, देशभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
शुभम ने इस कार्यक्रम में माई भारत कुरुक्षेत्र हरियाणा इकाई के प्रतिनिधि के रूप में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। शुभम ने बताया कि देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंदिर में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करना और देश के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में इस श्रद्धांजलि सभा का हिस्सा बनना उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है।






