Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaआई.जी.ओ.टी. कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा शीर्ष पर, गुजरात दूसरे स्थान पर

आई.जी.ओ.टी. कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा शीर्ष पर, गुजरात दूसरे स्थान पर

कर्मचारियों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण में हरियाणा ने हासिल किया पहला स्थान

हरियाणा, 4 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): केंद्र सरकार द्वारा जारी ताजा आई.जी.ओ.टी. कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा ने गुजरात, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। हरियाणा ने एक लाख से पांच लाख सरकारी कर्मचारियों वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में यह स्थान प्राप्त किया है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अधीन कर्मयोगी भारत द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार, हरियाणा ने 60.03 का समग्र स्कोर प्राप्त किया है, जबकि गुजरात 60.02 अंकों के साथ दूसरे और कर्नाटक 60.01 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। तेलंगाना और पंजाब 60-60 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। वहीं, उत्तराखंड 51.03 अंकों के साथ छठे और हिमाचल प्रदेश 51 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहा।

सितंबर 2026 के दौरान राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई इस रैंकिंग में तीन प्रमुख मानदंडों को आधार बनाया गया है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित क्षमता निर्माण योजनाओं  का निर्माण, प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में योगदान और पंजीकृत कर्मचारियों में से पिछले महीने के दौरान कम से कम एक घंटे का प्रशिक्षण पूरा करने वाले कर्मचारियों का अनुपात शामिल है।

इन तीनों मानदंडों को क्रमशः 30 प्रतिशत, 30 प्रतिशत और 40 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। इस प्रकार, सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण और निरंतर सीखने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को इस मूल्यांकन में विशेष महत्व दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments