Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में निगरानी और समन्वय के सचिव, विशेष सचिव, अतिरिक्त सचिव के...

हरियाणा में निगरानी और समन्वय के सचिव, विशेष सचिव, अतिरिक्त सचिव के लिए लिंक अधिकारी नामित

हरियाणा, 4 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगरानी और समन्वय के सचिव, विशेष सचिव या अतिरिक्त सचिव के लिए सचिवालय स्थापना का काम देख रहे सचिव, विशेष सचिव या अतिरिक्त सचिव को लिंक अधिकारी नामित किया है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, संबंधित अधिकारी के छुट्टी, ट्रेनिंग, सरकारी दौरे, चुनाव ड्यूटी या किसी अन्य कारण से गैर-मौजूद रहने पर या संबंधित अधिकारी के तबादले या सेवानिवृत्ति के कारण पद खाली होने पर लिंक अधिकारी संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

संबंधित अधिकारियों को छुट्टी, प्रशिक्षण, सरकारी दौरे या चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले अपने नामित लिंक अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी, ताकि सरकारी कामकाज में किसी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक कार्य निरंतर सुचारू रूप से चलते रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments