अमलोह विधानसभा क्षेत्र के 15 युवा नेताओं को यूथ अकाली दल में प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान।
राजू खन्ना ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और सरबजीत सिंह झिंजर का किया धन्यवाद।
फतेहगढ़ साहिब, 6 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर द्वारा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के साथ विचार-विमर्श करने के बाद आज शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य एवं अमलोह विधानसभा क्षेत्र के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना की सिफारिश पर हलके में कड़ी मेहनत और अथक सेवाएं निभाने वाले युवा नेताओं को प्रदेश स्तर पर पद देकर पार्टी में सेवा करने का सम्मान दिया गया है।
यूथ अकाली दल के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की जारी सूची में अमलोह विधानसभा क्षेत्र को बड़ा सम्मान देते हुए 15 युवा नेताओं को प्रदेश स्तर पर पद दिए गए हैं। इनमें जतिंदरपाल सिंह चेरी भांबरी को यूथ अकाली दल का कोर कमेटी सदस्य, सुखविंदर सिंह काला अरोड़ा और राजू खां सलाणा को यूथ अकाली दल का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी तरह गुरप्रीत सिंह मालोवाल, गुरप्रीत सिंह रंघेड़ी, गुरजीत सिंह कोटला, परमजीत सिंह पॉपी लल्लो, सतनाम सिंह डडहेड़ी और सुखकरन सिंह डडहेड़ी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं वरिंदर सिंह टिंकू बदीनपुर को यूथ अकाली दल का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा गुरसहिबाज सिंह शैरी भांबरी, हरजीत सिंह नीटा पहेड़ी और कृष्ण कुंभड़ा को यूथ अकाली दल का महासचिव तथा हर्षदीप सिंह विर्क कुंजारी और जसवीर सिंह बैनीपाल को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर और समूची वरिष्ठ लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने कहा कि पार्टी की पारखी नजर ने आज अमलोह विधानसभा क्षेत्र के मेहनती युवाओं को सम्मान दिया है। इस सम्मान को बरकरार रखते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पहले की तरह ही शिरोमणि अकाली दल की चढ़दी कला और मजबूती के लिए काम करते रहेंगे।
राजू खन्ना ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला स्तर और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी यूथ अकाली दल के युवाओं को पद देकर सम्मानित किया जाएगा।






