Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabसार्वजनिक स्थानों पर आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद, विस्फोटक, ज्वलनशील वस्तुएं और तेजधार हथियार लेकर...

सार्वजनिक स्थानों पर आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद, विस्फोटक, ज्वलनशील वस्तुएं और तेजधार हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध

फतेहगढ़ साहिब, 7 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सोना थिंद ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला फतेहगढ़ साहिब की सीमा के भीतर सार्वजनिक स्थानों पर आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद, विस्फोटक, ज्वलनशील वस्तुएं तथा तेजधार हथियार जैसे टकुए, बरछे आदि लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जारी आदेशों में कहा गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनहित में शांति कायम रखने के लिए यह आवश्यक हो गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद, विस्फोटक, ज्वलनशील वस्तुओं तथा तेजधार हथियारों को लेकर चलने पर रोक लगाई जाए। ये निषेधाज्ञा संबंधी आदेश 29 दिसंबर 2026 तक लागू रहेंगे।

हालांकि, ये आदेश सेना के जवानों, अर्धसैनिक बलों, वर्दीधारी पुलिस कर्मचारियों तथा उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होंगे, जिन्हें धार्मिक या कानूनी रीति-रिवाजों के तहत हथियार रखने का अधिकार प्राप्त है। इसके अलावा, हथियार लाइसेंस के नवीनीकरण जैसे सरकारी एवं कार्यालय संबंधी कार्यों के लिए आने वाले व्यक्तियों को भी छूट रहेगी। भारत सरकार या पंजाब सरकार की ओर से पहले से सुरक्षा कवच प्राप्त व्यक्तियों पर भी ये आदेश लागू नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments