कुरुक्षेत्र, 7 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान एएसडीडी (अनुपस्थित/स्थानांतरित/मृत/डु
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ऐसे सभी मतदाताओं की बूथ-वार सूची संबंधित मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों, शहरी निकाय कार्यालयों, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर दोबारा प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही यह सूची सीईओ की वेबसाइट पर प्रारूप में अपलोड की जाएगी, जिसमें नाम शामिल न होने के संभावित कारणों का भी उल्लेख होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मतदाताओं को उनके वर्तमान निवास स्थान के संबंधित ईआरओ / एईआरओ को अपना विधिवत भरा हुआ फॉर्म जमा करने का एक और अवसर दिया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ईआरओ डैशबोर्ड पर ऐसे सभी एएसडीडी मतदाताओं के लिए आंशिक रूप से भरे हुए एन्यूमरेशन फॉर्म दोबारा जनरेट किए जाएंगे। संबंधित बीएलओ अपने क्षेत्र के बीएलए के सहयोग से घर-घर जाकर, पड़ोसियों, परिवार के सदस्यों और आरडब्लूए के माध्यम से तथा व्हाट्सएप, ई-मेल, एसएमएस के जरिए इन मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म उपलब्ध करवाएंगे। मतदाता वेबसाइट पर अपना पुराना ईपीआईसी नंबर डालकर भी फॉर्म डाउनलोड व भर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी सत्यापित आवेदनों का निपटान मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 21(1) के तहत किया जाएगा। फील्ड वेरिफिकेशन के बाद ईआरओ द्वारा स्वीकार किए गए फॉर्मों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सुरक्षित रखा जाएगा और ऐसे मतदाताओं को एसआईआर से पहले वाला ही ईपीआईसी नंबर दोबारा आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मतदाता एसआईआर के दौरान पहले ही नए नामांकन के लिए फॉर्म-6 जमा कर चुके हैं, उन्हें दोबारा एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की आवश्यकता नहीं है।







