Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaपानीपत के सेक्टर-25 में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां...

पानीपत के सेक्टर-25 में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

पानीपत, 8 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): दीपावली के त्योहार पर जहां चारों ओर खुशियों और रौनक का माहौल था, वहीं पानीपत के सेक्टर-25 पार्ट-2 में एक फैक्ट्री में आग लगने से दहशत फैल गई। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे प्लॉट नंबर 14 स्थित फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। यह फैक्ट्री अल्फ्रेड ग्लोबल की यूनिट नंबर-2 और ड्रेडस्केप इंडिया के नाम से संचालित की जा रही थी।
शुरुआत में लगी आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठता घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
आग की ऊंची लपटें देखकर लोगों में दहशत
फैक्ट्री में आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों और धुएं के गुबार के कारण लोगों में चिंता का माहौल बन गया। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछारें मारकर आग पर काबू पाने और इसे आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने का प्रयास करते रहे।
आग लगने के कारणों की जांच बाकी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments