Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaयुवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए...

युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए मिलेगा मंच

कुरुक्षेत्र, 10 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा) : मेरा युवा भारत कुरुक्षेत्र की उपनिदेशक सुरमयी शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन 14 नवंबर को दयानंद महिला महाविद्यालय में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परम्पराओं तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करना है।
उपनिदेशक सुरमयी शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संवाद के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, संवाद कौशल एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। 14 नवम्बर को प्रात: 9 बजे आयोजित होने वाले युवा संसद में 15 से 29 वर्ष के प्रतिभागी नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रतिभागी माय भारत पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते है। इस कार्यक्रम में पिछले वर्ष के विजेता भाग नहीं ले सकते। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments