Wednesday, November 18, 2026
HomeWorld Newsबुल्गारिया में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की...

बुल्गारिया में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौ.त; 46 घायल

सोफिया, 11 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पूर्वी बुल्गारिया में मंगलवार, 10 नवंबर को घने कोहरे के बीच ट्राकिया मोटरवे पर कई वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए बड़े सड़क हादसों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना राजधानी सोफिया को काला सागर के बंदरगाह शहर बर्गास से जोड़ने वाले मोटरवे पर याम्बोल क्षेत्र के पास हुई। हादसों में करीब 86 वाहन, जिनमें कई भारी ट्रक भी शामिल थे, आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गए।

बुल्गारिया की स्वास्थ्य मंत्री कात्या इवकोवा के अनुसार, 10 लोगों की मौत घटनास्थल पर हुई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में घना कोहरा, गीली सड़क और मौसम के अनुकूल गति न रखना दुर्घटना के संभावित कारण माने जा रहे हैं। पुलिस और राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मोटरवे को दोनों दिशाओं में यातायात के लिए बंद करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments