फतेहाबाद, 11 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता 12 नवम्बर, वीरवार को फतेहाबाद का दौरा करेंगी। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी व एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर पत्रकारों से रूबरू होंगी और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय ‘उदय कमल’, फतेहाबाद में दोपहर 11 बजे किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात रखेंगी।
उन्होंने जिले के सभी पत्रकार बंधुओं से निर्धारित समय पर पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबंधित विषय की जानकारी मीडिया के साथ साझा की जा सके।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने सभी पत्रकार साथियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का निमंत्रण दिया।







