Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में आउटसोर्सिंग नीति के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की सेवाएं...

हरियाणा में आउटसोर्सिंग नीति के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर तक बढ़ाई गईं

हरियाणा, 11 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  – हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग नीति के पार्ट-2 के तहत विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में काम कर रहे कर्मचारियों की अनुबंध (कांट्रैक्ट) अवधि दो महीने के लिए बढ़ा दी है। अब इन कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर, 2026 तक जारी रहेंगी। यह विस्तार 1 नवंबर, 2026 से लागू होगा।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, स्वीकृत पदों के विरुद्ध आउटसोर्सिंग नीति के पार्ट-2 के तहत नियुक्त कर्मचारियों की अनुबंध अवधि पहले 31 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ाई गई थी। अब सरकार ने इस मामले पर पुनर्विचार करते हुए इसे अगले दो महीनों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में तैनात कर्मचारियों की अनुबंध अवधि भी दो महीने के लिए बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2026 तक कर दी गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह विस्तार HKRN द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार ही होगा।

इस संबंध में मानव संसाधन विभाग द्वारा सभी संबंधित विभागों, बोर्डों और निगमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments