परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, व्यक्त की गहरी संवेदनाएं
चंडीगढ़, 13 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निवास स्थान पर पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परमात्मा से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।







