Friday, November 20, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को होगी जारी, नोटिस, अब 15 दिसंबर तक निपटा सकते है दावे एवं आपत्तियां
कुरुक्षेत्र, 19 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में नोटिस, दावे एवं आपत्तियों के निपटान तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की संशोधित तिथियां निर्धारित की गई है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नोटिस, दावे एवं आपत्तियों के निपटान की अवधि 31 जुलाई 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट (एएसडीडी) मतदाताओं के संबंध में गणना प्रपत्र की प्रक्रिया के लिए भी समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसके तहत गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण 18 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक तथा प्रपत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2026 तक पूरी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट (एएसडीडी) मतदाता चिन्हित किए गए है। एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए उपायुक्त ने कहा कि वे निर्धारित समयावधि में अपना गणना प्रपत्र संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को भरकर उपलब्ध करवाएं ताकि 22 दिसंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments