Sunday, October 11, 2026
HomePunjabतरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को गो*ली*...

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को गो*ली* मारकर की आत्महत्या

 

तरनतारन, 26 जून 2026 :  पंजाब के तरनतारन जिले में एक पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गो*ली* मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान एएसआई अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले करीब चार महीनों से कैरों पुलिस चौकी के प्रभारी के रूप में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, नाकाबंदी की ड्यूटी पूरी करने के बाद एएसआई अमरजीत सिंह अपने सरकारी क्वार्टर में चले गए। देर रात करीब साढ़े नौ बजे के बाद क्वार्टर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अमरजीत सिंह खून से लथपथ पड़े थे और उनकी सर्विस पिस्टल पास में पड़ी थी।

साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रविशेर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, एएसआई अमरजीत सिंह स्टाफ की कमी और लंबे समय से तबादला न होने को लेकर मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे थे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

अमरजीत सिंह मूल रूप से अमृतसर के निवासी थे और तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कैरों पुलिस चौकी में प्रभारी के पद पर कार्यरत थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments