Thursday, August 27, 2026
HomePunjabब्लॉक धूरी के गांवों में ‘सीएम की योगशाला’ को मिल रहा है...

ब्लॉक धूरी के गांवों में ‘सीएम की योगशाला’ को मिल रहा है भरपूर समर्थन

लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर योग से जोड़ रहे हैं अपना रिश्ता

धूरी, 3 जुलाई, 2026: पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी पहल सीएम की योगशाला’ को ब्लॉक धूरी के विभिन्न गांवों में भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रतिदिन प्रातःकाल बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं अन्य नागरिक योग कक्षाओं में भाग लेकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

यह जानकारी साझा करते हुए सीएम की योगशाला के जिला समन्वयक श्री लवप्रीत सिंह ने बताया कि योग प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से लोगों के स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं तथा वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

योग कक्षाओं में भाग लेने वाले ग्रामीणों ने बताया कि सीएम की योगशाला से जुड़ने के बाद उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है। उन्होंने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी पहलों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए उत्साह मिल रहा है।

जिला समन्वयक श्री लवप्रीत सिंह ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने गांव या मोहल्ले में सीएम की योगशाला के अंतर्गत निःशुल्क योग कक्षा शुरू करवाना चाहता है, तो वह 78888-40198 पर संपर्क कर सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments