Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabकैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने जिला परिषद कार्यालय, संगरूर का किया...

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने जिला परिषद कार्यालय, संगरूर का किया दौरा

जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ग्रामीण विकास को लेकर चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर के साथ किया विचार-विमर्श

किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: गुरमीत सिंह खुड्डियां

संगरूर, 3 जुलाई,2026 : पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज जिला परिषद कार्यालय, संगरूर का दौरा किया। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर, ब्लॉक समितियों के चेयरमैनों, जिला परिषद सदस्यों, सरपंचों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यों तथा भविष्य की विकास परियोजनाओं पर जिला परिषद के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर द्वारा जिला परिषद कार्यालय आने का निमंत्रण दिया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए आज सभी जनप्रतिनिधियों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।

पत्रकारों द्वारा किसानों को बिजली आपूर्ति संबंधी पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान किसानों को बिजली आपूर्ति के मामले में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई और इस वर्ष भी सरकार ने व्यापक प्रबंध किए हैं। जहां कहीं तकनीकी खराबी आई है, वहां विभागीय टीमें तत्काल मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कृषि पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस दौरे से जिला परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सरकार की विकास नीतियों और जनहितकारी योजनाओं की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक समिति धूरी के चेयरमैन रणजोध सिंह, जिला परिषद सदस्य जसपाल सिंह शेरों, अमीषा, अमृतपाल सिंह घनौरी, हरविंदर सिंह सेखों, रुबल बाजवा, गगन जवंधा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments