Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaशांतिपूर्ण परीक्षाओं के संचालन के लिए धारा-163 लागू : विश्राम कुमार मीणा

शांतिपूर्ण परीक्षाओं के संचालन के लिए धारा-163 लागू : विश्राम कुमार मीणा

9 जुलाई से 18 जुलाई तक परीक्षाओं के दौरान केंद्रों के आसपास बंद रहेंगी फोटो स्टेट दुकानें
आदेशों की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध होगी कानूनी कार्रवाई
कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई,2026 :  जिलाधीश एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट/अतिरिक्त विषय तथा माध्यमिक (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट या अतिरिक्त विषय परीक्षा- जुलाई 2026 के दृष्टिगत जिला के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास आवश्यक प्रतिबंध लागू किए हैं। यह आदेश 9 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा।
जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने जारी आदेश में कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट या अतिरिक्त विषय की परीक्षा 9 जुलाई तथा माध्यमिक (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट या अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं 10 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक भीड़ एकत्र करने एवं गैर-जरूरी आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में परीक्षा अवधि के दौरान फोटोस्टेट, जीरॉक्स, फैक्स मशीनों के संचालन तथा किसी भी प्रकार की डुप्लीकेट अथवा ट्रांसमिटिंग गतिविधियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने स्पष्ट किया कि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों तथा अन्य सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। उन्होंने जिला के नागरिकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा अवधि के दौरान जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पूर्ण पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन में प्रशासन का सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments