Thursday, August 27, 2026
HomePatialaएडीसी ने 30 जुलाई से शुरू होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की...

एडीसी ने 30 जुलाई से शुरू होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों का लिया जायजा

पटियाला, 10 जुलाई, 2026 : अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) श्रीमती अनुप्रिता जौहल ने राजा भलिंदर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, पटियाला में 30 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली पंजाब की सबसे बड़ी अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर श्रीमती अनुप्रिता जौहल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए भारतीय सेना को हर प्रकार का आवश्यक प्रशासनिक एवं बुनियादी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों को रैली के दौरान बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एडीसी ने कहा कि यह पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली का आयोजन पटियाला सिविल प्रशासन और आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ), पटियाला द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस संबंध में निदेशक भर्ती, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, पटियाला ने कहा कि पंजाब की पहली और सबसे बड़ी भर्ती रैली होने के कारण भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, सुचारू व्यवस्था और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments