Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaप्रदेश में सबसे पहले शाहाबाद विधानसभा ने पूरा किया एसआईआर का कार्य:...

प्रदेश में सबसे पहले शाहाबाद विधानसभा ने पूरा किया एसआईआर का कार्य: विश्राम कुमार मीणा

185 बीएलओ को कुल 172945 मतदाताओं में से 153852 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन और 19033 मतदाता एएसडीडी (ऐबसेंट, शिफ्टेड, डेड एवं डुप्लीकेट) मिले
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने एसडीएम शाहाबाद, चुनाव विभाग, बीएलओ, बीएलए और कार्य में सहयोग करने वालों को दी बधाई
कुरुक्षेत्र, 12 जुलाई, 2026 : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला की शाहाबाद विधानसभा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य को प्रदेश में सबसे पहले पूरा किया है, जो शाहाबाद व जिला के लिए बहुत अच्छी सूचना है। उपायुक्त ने बधाई देते हुए इसका श्रेय एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी, चुनाव विभाग, बीएलओ, बीएलए और इस कार्य में सहयोग करने वालों को दिया है।
उन्होंने कहा कि शाहाबाद विधानसभा में 185 मतदान केंद्रों पर 185 बीएलओ ने एसआईआर का कार्य किया। इन बूथों पर कुल 172945 मतदाता हैं, इनमें से 153852 मतदाताओं यानी 88.86 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन और 19033 मतदाता यानी 11.04 प्रतिशत एएसडीडी (ऐबसेंट, शिफ्टेड, डेड एवं डुप्लीकेट) मिले। प्रदेश, जिला के साथ 15 जून से शुरू हुए एसआईआर के कार्य को दो दिन पहले ही शाहाबाद ने पूरा कर लिया है और ऐसा करने वाला शाहाबाद विधानसभा ने सबसे पहली विधानसभा बन गई है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 810 बूथों पर 783831 मतदाताओं का विशेष गहण पुनरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक 781375 मतदाताओं यानी 99.69 प्रतिशत को एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं। इनमें लाडवा विधानसभा में 99.84 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 100 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 99.49 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 99.47 प्रतिशत शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि 653872 मतदाताओं यानी 83.42 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटाइजेशन कर दिया गया है। इनमें लाडवा विधानसभा में 176500 मतदाता यानी 89.19 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 153852 मतदाता यानी 88.96 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 162190 मतदाता यानी 72.44 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 161330 यानी 85.32 प्रतिशत का कार्य शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments