Thursday, August 27, 2026
HomePunjabएसआईआर के तहत मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित

एसआईआर के तहत मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित

विशेष शिविरों में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
संगरूर, 12 जुलाई, 2026 : मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिला संगरूर के पांच विधानसभा क्षेत्रों—099 लहरा, 100 दिड़बा, 101 सुनाम, 107 धूरी और 108 संगरूर के सभी मतदान केंद्रों पर 11 और 12 जुलाई, 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों को मतदाताओं का भरपूर सहयोग और उत्साहजनक प्रतिसाद मिला।
शिविरों के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर पात्र मतदाताओं से उनके एन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त किए। साथ ही जमा किए गए फॉर्मों का बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटलीकरण भी किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाताओं ने इस प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी पूनमदीप कौर ने बताया कि जिन बूथों पर फॉर्मों का डिजिटलीकरण शेष था, वहां एकत्रित किए गए फॉर्मों का तत्काल डिजिटलीकरण किया गया। साथ ही जिन मतदाताओं के फॉर्म अभी तक जमा नहीं हुए थे, उनसे भी फॉर्म प्राप्त किए गए। जिन बूथों पर फॉर्म जमा होने का प्रतिशत कम था, वहां फॉर्म संग्रह और डिजिटलीकरण का कार्य एक साथ चलाया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष शिविरों को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विभिन्न विभागों, स्कूलों के स्टाफ, राजस्व विभाग के पटवारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शहरी क्षेत्रों की नगर परिषदों के कर्मचारियों तथा एएलएमटी, डीएलएमटी और बीएलओ पर्यवेक्षकों का आभार व्यक्त किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments