चंडीगढ़, 12 जुलाई, 2026 : चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 13 जुलाई को शहर में विशेष व्यवस्थाओं के मद्देनजर आम जनता के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सोमवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात आंशिक रूप से डायवर्ट या सीमित रहेगा।
एडवाइजरी के अनुसार, हिमालयन मार्ग पर सेक्टर-51/52 लाइट प्वाइंट से आईएसबीटी सेक्टर-43 चौक, साउथ एंड चौक, पिकाडिली चौक और अरोमा लाइट प्वाइंट तक यातायात प्रभावित रहेगा।
दक्षिण मार्ग पर पिकाडिली चौक से किसान भवन चौक, गुरुद्वारा चौक तथा सेक्टर-20/21-33/34 तक आने-जाने वाले मार्गों पर भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।
इसके अलावा सरोवर मार्ग पर सेक्टर-20/21-33/34 चौक, सेक्टर-33/34-44/45 चौक, गऊशाला चौक, सेक्टर-50/51 मार्ग, मोहाली बैरियर की ओर जाने वाला रास्ता तथा सेक्टर-45/46-49/50 चौक सहित कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहेगा।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा से पहले यातायात व्यवस्था की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।






