Thursday, August 27, 2026
HomePatialaसीएम योगशाला से पटियाला के लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ

सीएम योगशाला से पटियाला के लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ

पटियाला, 24 जुलाई,2026 (अनिल कुमार भारती) :पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-2 और फेज-3 में चल रही सीएम योगशाला की नि:शुल्क योग कक्षाओं को स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। नियमित योग अभ्यास से लोग शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

योग प्रशिक्षक गुरदीप सिंह ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे शरीर को ऊर्जा, मन को शांति और जीवन में सकारात्मक बदलाव मिलता है।
योगशाला में भाग लेने वाली अर्बन एस्टेट फेज-2 निवासी नीरजा माथुर ने बताया कि नियमित योग से उनकी शुगर नियंत्रित हुई है और फ्रोजन शोल्डर व हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी राहत मिली है। वहीं 73 वर्षीय आशा रानी ने बताया कि योग अभ्यास से उन्हें साइटिका और रक्तचाप की समस्या में फायदा हुआ तथा मानसिक तनाव भी कम हुआ।
जिला कोऑर्डिनेटर रमनजीत कौर ने बताया कि जो लोग अपने मोहल्ले में सीएम योगशाला शुरू करवाना चाहते हैं, वे 25 लोगों का समूह बनाकर टोल फ्री नंबर 76694-00500 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं या https://cmdiyogshala.punjab.gov.in ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि योगशालाओं का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments