Thursday, August 27, 2026
HomePunjabजोला कलां में को लेकर सरकारी शामलाट भूमि पर मिट्टी खनन जारी

जोला कलां में को लेकर सरकारी शामलाट भूमि पर मिट्टी खनन जारी

25 जुलाई, 2026 (विशाल गुप्ता): लालड़ू के नज़दीकी गांव जोला कलां में स्थित सरकारी शामलाट भूमि पर कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से जारी है। गांववासियों और ग्राम पंचायत का कहना है कि जे.सी.बी और पोकलेन मशीनों की मदद से मिट्टी की खुदाई की जा रही है, जिससे जमीन में करीब 10 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। जोला कलां  गांव ए.डी.एस. कंपनी के पास स्थित है। गांव के लोगोँ का कहना है कि इस संबंध में जानकारी होने के बावजूद खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन ओवरलोड टिप्परों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है। इससे गांव की संपर्क सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और उड़ती धूल के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में ये गहरे गड्ढे किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

गांव के लोगों और ग्राम पंचायत ने प्रशासन से अवैध खनन के मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है और इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे तीव्र आंदोलन शुरू करेंगे।

इस संबंध में जब खनन विभाग के एस.डी.ओ राजिंदर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारी विभागीय टीम जल्द ही मौके पर निरीक्षण करके नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments