Thursday, August 27, 2026
HomePunjabलोगों की परेशानियों का समाधान करना सरकार की पहली जिम्मेदारी: पंजाब सरकार

लोगों की परेशानियों का समाधान करना सरकार की पहली जिम्मेदारी: पंजाब सरकार

धूरी, 28 जुलाई, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह):  मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का उनके घरों के नजदीक समाधान सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही ‘लोक मिलनी’ मुहिम के तहत आज गांव हसनपुर में लोक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांववासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, ट्रेड विंग के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा, ब्लॉक समिति धूरी के चेयरमैन रणजोध सिंह, ब्लॉक समिति शेरपुर के चेयरमैन चरण सिंह, सरपंच मनप्रीत शर्मा (जहांगीर), सरपंच अमृतपाल सिंह (घनौरी कलां), फाउंडर सदस्य जगतार सिंह बागड़ी, सरपंच अमरीक सिंह (किला हकीमां), रविंदर शर्मा (हसनपुर), संदीप सिंह पंच, समस्त पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में गांववासी भी उपस्थित रहे। ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना है। उन्होंने कहा कि लोक मिलनी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments