Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निपटारा

समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निपटारा

कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई,2026 (संजीव सिंगला): अतिरिक्त समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में नागरिकों को लगातार राहत मिल रही है। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे लोगों की विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाता है।

अतिरिक्त उपायुक्त वीरवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों और शिकायत लेकर पहुंचे नागरिकों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जहां कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि वीरवार को आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विवेक आर्य ने कहा कि समाधान शिविरों में पुलिस विभाग, नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पंचायत विभाग, पेंशन, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं रखी जा सकती हैं। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनकी शिकायतों का पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र चौधरी, नगराधीश आशीष कुमार, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments