Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaस्वयं सहायता समूहों को कुरुक्षेत्र में मिला नया रोजगार अवसर

स्वयं सहायता समूहों को कुरुक्षेत्र में मिला नया रोजगार अवसर

कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त,2026 (संजीव सिंगला): मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, कुरुक्षेत्र विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सरकार के आह्वान पर स्वयं सहायता समूह सदस्यों की विभिन्न आजीविका गतिविधियां शुरू करवायी जा रही है। इसी दिशा में कार्य करते हुए कुरुक्षेत्र के 5 स्वयं सहायता समूहों के लगभग 50 सदस्यों को अपनी आजीविका के लिए नए अवसर प्रदान किये गए। जिसके तहत एक निजी कम्पनी हेयर ऑरिजनल के साथ मिलकर बाल खरीद एवं संग्रहण का कार्य शुरू किया। स्वयं सहायता समूह सदस्य अपने अपने गांव से बाल खरीद कर मशहूर कंपनी हेयर ओरिजिनल को एक निर्धारित कीमत पर बेचेंगे।
स्वयं सहायता समूहों द्वारा कम्पनी के साथ समझौता ज्ञापन किया गया है, जिसमे गांव खेड़ी रामनगर का 1 समूह, अमीन का 1 समूह, मुंडाखेड़ा का 1 समूह व ज्योतिसर के 2 समूह शामिल है। अब ये सदस्य हेयर ओरिजिनल के साथ मिलकर कार्य करेंगी और अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनेगी। कम्पनी द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया की बाल संग्रहण काम को और आगे बढ़ाया जायेगा एवं कुरुक्षेत्र में ही एक प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा महिला सदस्यों को रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा।
ज्योतिसर पंचायत भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे चयनित स्वयं सहायता समूहों को अग्रिम राशि और जरूरी उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मुस्कान यादव ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments