Thursday, August 27, 2026
HomePatialaपंजाबी साहित्य सभा पटियाला की ओर से गुरबाज सिंह की पुस्तक ‘हुण...

पंजाबी साहित्य सभा पटियाला की ओर से गुरबाज सिंह की पुस्तक ‘हुण ओह गल्लां कित्थे’ का लोक अर्पण 9 अगस्त को

पटियाला, 8 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): पंजाबी साहित्य सभा पटियाला की ओर से पंजाबी लेखक गुरबाज सिंह की पुस्तक ‘हुण ओह गल्लां कित्थे’ का लोक अर्पण 9 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 9:30 बजे भाषा विभाग, पंजाब, शेरांवाला गेट, पटियाला के लेक्चर हॉल में किया जाएगा।

सभा के अध्यक्ष डॉ. दर्शन सिंह ‘आशट’ ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के पंजाबी अध्ययन स्कूल के प्रोफेसर एवं पंजाब आर्ट्स काउंसिल, चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष डॉ. योग राज करेंगे। वहीं, प्रोफेसर ऑफ जर्नलिज्म डॉ. हरजिंदर पाल सिंह वालिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर डॉ. मदन लाल हसीजा, पूर्व निदेशक, भाषा विभाग पंजाब; प्रसिद्ध कहानीकार मुख्तियार सिंह खन्ना तथा गुरप्रीत कौर, अध्यक्ष, शुभ करमन फाउंडेशन, पटियाला शामिल होंगी।

इस संबंध में आज हुई कार्यकारिणी की बैठक में सभा के महासचिव दविंदर पटियालवी, संरक्षक बाबू सिंह रहल, वित्त सचिव बलबीर सिंह दिलदार और नवदीप सिंह मुंडी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments