Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaभाजपा फतेहाबाद की बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर मंथन

भाजपा फतेहाबाद की बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर मंथन

फतेहाबाद, 8 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान, विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम, हर घर तिरंगा अभियान, शक्ति केंद्रों के गठन, प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठक आयोजित करने तथा एसआईआर के विशेष गहन पुनरीक्षण सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रवीन जोड़ा ने बताया कि कल रविवार को प्रदेश महामंत्री वेद फूलां, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविंद्र बलियाला व श्रीमती सुनीता दुग्गल के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने बताया कि गुरु रविदास जी की जन्म स्थली काशी की पवित्र माटी को 12 कलशों में विभाजित कर कलश भाजपा फतेहाबाद के सभी 12 मंडलों को सौंपे जाएंगे। सभी मंडलाध्यक्ष अपने अपने मंडल के गांव के गुरुघर में ले जाकर क्लश को स्थापित करेंगे। जिसके पश्चात प्रत्येक मंडल के माध्यम से पवित्र माटी के कलश जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा पूरे जिले के मंडलों में उनके जीवन दर्शन, विचारों और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। भाजपा ने समाज में एकता, समानता और समरसता का संदेश देने का एक पावन एवं प्रेरणादायी कार्य अपने हाथ में लिया है।
जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने बताया कि अभियान के तहत वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी एवं जल युक्त कलश पूरे जिले में भ्रमण करेगा। यह कलश यात्रा समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क कर संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक समरसता, संवेदनशीलता और समावेशिता का संकल्प भी दिलाएगी।
चेयरमैन स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने कहा कि यह अभियान आगामी वर्ष माघ पूर्णिमा तक निरंतर संचालित होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर संत गुरु रविदास जी के आदर्शों, उनके संदेशों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान करेंगे, ताकि समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
इस बैठक में जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, चेयरमैन भारत भूषण मिढ़ा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, इंद्र गावड़ी, सुमन खिचड़, सविता टुटेजा, संजय रेवड़ी, जिला सचिव लख्मी शर्मा, मंजू बाजीगर, पूनम सिंगला, निर्मल सिंह, संकेत गर्ग, विनोद जग्गा, अनिल सिहाग, रामकुमार मेहरा, शम्मी ढींगड़ा, राममेहर धारसूल, विक्रम शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, जसवंत माचरा, अंकित सिंगला, लखविन्द्र सिंह, संदीप तनेजा, संदीप भोडिया, प्रवीन गिल, विनोद खिचड, पवन वर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments