9 अगस्त,2026 (काजल): मशहूर बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने एक बार फिर अपनी गायकी के प्रति जुनून की झलक दिखाई है। सर्जरी के दौरान भी उन्होंने अपना हौसला बनाए रखा और ऑपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाकर माहौल को खुशनुमा कर दिया।
सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर सर्जरी के दौरान का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और महान गायक मोहम्मद रफी का पुराना गीत गाते सुनाई दे रहे हैं। खास बात यह रही कि मेडिकल टीम भी कुछ देर के लिए उनकी आवाज का आनंद लेती नजर आई।
सोनू का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी गायकी के साथ-साथ उनके सकारात्मक और जिंदादिल रवैये की भी तारीफ कर रहे हैं।






